🔴 देवरिया पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे करीब 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालगोदाम रोड से की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिल पासवान पुत्र राजकुमार पासवान, निवासी चकियवां, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के रूप में बताई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक 10 अगस्त 2026 की शाम अखिलेश नामक व्यक्ति चकियवां वार्ड नंबर 11 स्थित बाजार से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में आपसी विवाद को लेकर राजकुमार और शाहिल ने उन्हें घेर लिया।
पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान शाहिल ने फावड़े से अखिलेश के सिर पर वार किया, जबकि राजकुमार द्वारा रॉड से मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 532/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह, कांस्टेबल कौशल यादव और कांस्टेबल राजू चौहान शामिल रहे।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | देवरिया
रिपोर्ट: इरफान अहमद

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें